इंटरनेशनल नर्सेस डे पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में नर्सों का सम्मान

Updated on 13-05-2026 11:06 AM

इंदौर इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस सेव लाइफ” रखी गई। कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं, मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर इंटरनेशनल नर्सेस डे सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में 40 नर्सों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लिनी टी ओम्मेन ने कहा, “नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से जुड़ा काम है। अस्पताल में मरीज सबसे ज्यादा समय नर्सिंग स्टाफ के साथ बिताते हैं, इसलिए उनकी देखभाल का तरीका मरीज के अनुभव पर सीधा असर डालता है। यह  दिवस हमारे स्टाफ के लिए बड़ी प्रेरणा है।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कई बार मरीजों की रिकवरी में दवाइयों के साथ नर्सों का व्यवहार, उनका धैर्य और लगातार देखभाल भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेशनल नर्सेस डे सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन लोगों के योगदान को पहचान देने का अवसर है जो अस्पतालों में लगातार मरीजों के साथ खड़े रहते हैं।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर के एचसीओओ मनीष गुप्ता ने कहा, "नर्सें किसी भी अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझने तक, नर्सिंग स्टाफ हर जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन हमेशा नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।"इंदौर इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस सेव लाइफ” रखी गई। कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं, मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर इंटरनेशनल नर्सेस डे सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में 40 नर्सों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लिनी टी ओम्मेन ने कहा, “नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से जुड़ा काम है। अस्पताल में मरीज सबसे ज्यादा समय नर्सिंग स्टाफ के साथ बिताते हैं, इसलिए उनकी देखभाल का तरीका मरीज के अनुभव पर सीधा असर डालता है। यह  दिवस हमारे स्टाफ के लिए बड़ी प्रेरणा है।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कई बार मरीजों की रिकवरी में दवाइयों के साथ नर्सों का व्यवहार, उनका धैर्य और लगातार देखभाल भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेशनल नर्सेस डे सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन लोगों के योगदान को पहचान देने का अवसर है जो अस्पतालों में लगातार मरीजों के साथ खड़े रहते हैं।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर के एचसीओओ मनीष गुप्ता ने कहा, "नर्सें किसी भी अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझने तक, नर्सिंग स्टाफ हर जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन हमेशा नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
 13 May 2026
इंदौर। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस…
 11 May 2026
इंदौर। मां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच…
 06 May 2026
इंदौर। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी के सही प्रबंधन के…
 26 April 2026
भोपाल :  भोपाल में आयोजित 11वां एनुअल नेशनल कॉन्फ्रेंस बिग अपडेट 2026 इंफेकॉन आज अपने सफल समापन के साथ समाप्त हुआ। भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…
 25 April 2026
भोपाल : राजधानी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा जगत का केंद्र बना, जब जहांनुमा पैलेस में भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 11वां एनुअल…
Advt.