सरकारी स्कूलों में होगी करियर काउंसिलिंग, 11 दिसंबर से कालेज चलो अभियान

Updated on 02-12-2023 12:37 PM
इंदौर। सरकारी कालेजों में प्रवेश का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब शिक्षक मैदान में उतरेंगे। जहां उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करना है। इसके आधार पर छात्र-छात्राओं को कालेजों तक लाया जाएगा। शिक्षकों को हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनकी रूचि के आधार पर विषय चयन करने में मदद करना है।

कालेज चलो अभियान के अंतर्गत काउंसिलिंग की जाएगी, जो 11 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच रखना है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों के दायरे में आने वाले स्कूलों में इन गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों के मुताबिक कालेजों में प्रवेश कम होने की वजह से विद्यार्थियों के प्रवेश करवाना है।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का करना होगा शांत

विभाग ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कालेजों के शिक्षकों को पांच-पांच सरकारी स्कूलों में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित करना है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, मेधावी, संबल, गांव की बेटी सहित अन्य योजना के बारे में बताना है। यहां तक कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लेकर विस्तृत जानकारी देना है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक विषयों का चयन करवाना है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों की मदद लेना है। साथ ही प्लेसमेंट गतिविधियों, एनसीसी, एनएसएस के बारे में बताना होगा।

वहीं छात्र-छात्राओं की प्रत्येक संकाय से जुड़ी जिज्ञासाओं को भी शांत करना है। स्कूलों में काउंसिलिंग करने के बाद शिक्षकों को विद्यार्थियों के माता-पिता से भी मुलाकात करना है। ताकि वे अपने बच्चों का कालेज में दाखिला करवा सके। शिक्षकों को स्कूलों का दौरा करने के बाद रिपोर्ट तैयार बनाना होगी, जो उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षकों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का कालेज में प्रवेश करवाना है। रजिस्ट्रेशन भी करवाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.