रवींद्र भवन में करियर पाथवे, बिरला संग्रहालय में देखें प्राचीन दीयों की प्रदर्शनी

Updated on 07-11-2023 11:49 AM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 07 नवंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

करियर पाथवे - नवदुनिया और अमृता विश्व विद्यापीठम की ओर से करियर पाथवे सेमिनार का आयोजन रवींद्र भवन में किया जा रहा है। मंगलवार को भी दो सत्र आयोजित होंगे। पहला सत्र सुबह से दस से 11.30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा होंगे।

दीपमाला प्रदर्शनी - जीपी बिड़ला संग्रहालय में दीपमाला - चिरागों की दास्तान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर के प्राचीन लैंपों का लोगों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जा रहा है। इस तीनदिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन है। इसे सुबह 10.30 बजे से पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मप्र जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश के आदिवासी समुदाय के चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी हर माह लिखंदरा दीर्घा में लगती है। किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में इस माह भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणवा के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 43वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

माह का प्रादर्श इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में नवंबर माह के प्रादर्श के रूप में इंडोनेशिया में छाया रंगमंच के सबसे पुराने और लोकप्रिय कला वेयांग कुलित : रामा व लक्ष्मण को शामिल किया है, जिसे वर्ष 1998 में संकलित किया गया था। इस प्रादर्श का संयोजन संग्रहालय एसोसिएट डा. पी. अनुराधा ने किया है। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

दीपोत्सव प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम का प्रदेश स्तरीय दीपोत्सव मेला इस वर्ष 27 अक्टूबर से दस नवंबर तक गौहर महल में आयोजित किया जा रहा है। दीपोत्सव प्रदर्शनी में मप्र के ग्रामीण अंचल और शहरी क्षेत्र के 55 शिल्पकार अपनी स्वनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन सह विक्रय गौहर महल के दीवान-ए-खास और दीवान-ए-आम में कर रहे हैं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण दीपावली के अवसर पर ग्वालियर और धामना के दीपक हैं, जिनमें सौ से अधिक डिजाइन के दीये आए हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

खादी महोत्सव - मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स में खादी महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। मप्र समेत 13 राज्यों के उत्पाद यहां आए हैं। यहां प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.