वाहक और बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड तत्काल मिले - राज्यपाल

Updated on 08-09-2023 06:12 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल जाँच के बाद वाहक अथवा बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड निश्चित समय में मिलने की व्यवस्था बनाई जाये। उन्होंने कहा कि सिकल सेल जाँच कार्य की गति के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और समुदायों को चिन्हित कर जाँच का कार्य कराया जाये। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की चुनौतियों का पूरी ताकत और संवेदनशीलता के साथ किये जाये। निर्वाचन कार्यों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गति रुके नहीं, इसकी अग्रिम कार्य-योजना बनाई जाये।

श्री पटेल सिकल सेल एवं टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा भी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजाति बहुल क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों में सिकल सेल के इलाज के लिए एक अलग विशेष वार्ड बनाया जाना चाहिए। वार्ड में सिकल सेल की जाँच और उपचार की एकीकृत व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग, कार्ड वितरण, उपचार आदि कार्यों की चरणबद्ध प्रभावी मॉनिटरिंग करें।

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी तलाशें सिकलसेल का इलाज

राज्यपाल श्री पटेल ने गुजरात के 95 प्रतिशत जनजाति बहुल जिले डांग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ पर सिकल सेल रोग के कुछ सौ मरीज ही हैं। संभवतः वहाँ जड़ी-बूटी की व्यापक उपलब्धता, उनका वातावरण पर प्रभाव और समुदाय के पारंपरिक जड़ी-बूटी के ज्ञान का प्रभाव हो सकता है। उन्होंने होम्योपैथी के चिकित्सकों द्वारा औषधि की सफलता की जानकारी भी दी और विभाग को इसके लिये शोध और अनुसंधान के प्रयास करने के लिए कहा। देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में सिकल सेल उपचार प्रयासों की जानकारी भी ली जानी चाहिए।

निःक्षय मित्रों का करें सम्मान

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2025 तक टी.बी. उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना है। टी.बी. उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम करें। रोगी पोषण प्रयासों में सक्रिय जन-भागीदारी प्राप्त करने के लिए सक्रिय निक्षय मित्रों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करें। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उद्योगपतियों को भी जोड़ा जाए।

प्रधानमंत्री के भरोसे को सिद्ध करें

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किये गये सिकल सेल के राष्ट्रीय मिशन को प्रदेश में लांच कर सिकल सेल एनीमिया निवारण के कार्यों को संरक्षण दिया है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन का आदर्श प्रस्तुत करें। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सुश्री प्रियंका दास ने सिकल सेल और टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति के आयामों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्री बी.एस. जामोद, राज्यपाल के उप सचिव श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.