70 लाख रुपये, सोना लेकर चंपत हुए जालसाज भाइयों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Updated on 25-11-2023 01:33 PM

भोपाल शिकायत की जांच करने के तीन दिन बाद गुरुवार रात कोतवाली थाना पुलिस ने प्रियंका ज्वेलर्स के संचालक प्रतीक रस्तोगी और उसके भाई अंकित उर्फ राहुल रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपित राहुल रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई की पुलिस को तलाश है। सराफा कारोबारी बंधुओं पर एक महिला सहित 64 लोगों से 70 लाख रुपये और सोने के जेवरात सहित एक करोड़ की ठगी करने का आरोप है। पुलिस का अनुमान है कि अभी कुछ और लोग भी शिकायत करने आ सकते हैं।

यह है मामला

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय रूबी पत्नी मोहम्मद जावेद बाल विहार, घोड़ा नक्कास में रहती हैं। उन्होंने पोस्ट आफिस गली सर्राफा चौक स्थित प्रियंका ज्वैलर्स के संचालक अंकित उर्फ राहुल रस्तोगी और प्रतीक रस्तोगी के खिलाफ अमानत में खयानत करने का शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोने का पैंडल बनवाने के लिए ज्वैलर्स के पास एक लाख 45 हजार रुपये कीमत का सोना जमा कराया था।पिछले दिनों जब वह अपने जेवरात लेने पहुंची तो दुकान बंद थी। इस दौरान पता चला कि दोनों भाई कई अन्य ग्राहकों से भी सोना और रुपये लेकर गायब हो गए है। पुलिस को अब तक कुल 64 ग्राहकों ने इस प्रकार की शिकायत की है। इन सभी से हड़पे गए सोने की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस तरह से देते थे झांसा

रस्तोगी बंधु जरूरतमंद लोगों का सोना रखकर उसे बड़े व्यापारियों के पास गिरवी पर दे देते थे। लोगों को सोने के बदले कम पैसा देकर बड़े व्यापारियों से ज्यादा रुपये उठा लेते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों भाई जनवरी 2021 से धोखाधड़ी कर रहे थे। उन्होंने हड़पे गए रुपयों का निवेश कहां किया है। इस बात का पता लगाया जा रहा है।

घर में भी लगा है ताला

दोनों भाई एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कालोनी में किराए के मकान में साथ रहते थे। उस मकान में भी ताला डला हुआ है। करीब एक साल से वे लोग महंगी कार इस्तेमाल कर रहे थे। अपना प्रभाव जमाने के लिए वह अपने गले में सोने की मोटी चेन और हाथ में सोने की वजनी अंगूठियां पहने रहते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.