बिल्डर्स के ठिकानों से जब्त कैश 10 करोड़ तक पहुंचा, गायब सीपीयू बरामद

Updated on 21-12-2024 12:31 PM

भोपाल और इंदौर में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के मालिकों और परिचितों के 51 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी सर्चिंग जारी रही। यहां से जब्त कैश का आंकड़ा 10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, क्वालिटी ग्रुप के संचालक के यहां से गायब सीपीयू मिल गया है। इस सीपीयू के क्वालिटी ग्रुप के संचालकों ने छिपा दिया था। जांच टीम को 25 लॉकर्स की जानकारी मिली है। जिन्हें खुलवाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें गोल्ड और नकदी मिली है। हालांकि, अभी इनका वैल्यूएशन होना बाकी है।

500 ग्राम गोल्ड रख सकती हैं महिलाएं

अधिकारियों का कहना है कि महिलाएं 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती हैं। अगर इससे अधिक गोल्ड है तो उसे जब्त किया जाएगा। इसी तरह पुरुषों के लिए भी कुछ गोल्ड रखने की छूट है, इसके अलावा अतिरिक्त गोल्ड होने पर जब्ती की जाएगी।

महेंद्र गोयनका से लिंक भी तलाश रहे

आयकर जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका के लाइजनर के रूप में भी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालक राजेश शर्मा काम कर रहा था। उसके और सहयोगियों द्वारा गोयनका की कंपनियों में चार सौ करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया है। इसलिए जांच अधिकारी अब इस मामले में शर्मा की गोयनका से लिंक तलाश रहे हैं। इस लिंक के जरिए आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हवाला और विदेशी फंडिंग की भी करेंगे जांच

आयकर अफसरों ने राजेश शर्मा और उसके सहयोगियों के यहां छापे में मिल रही अकूत संपत्ति के मामले में हवाला के जरिए लेन देन की जांच करने और विदेशी फंडिंग की भी जांच की तैयारी शुरू की है। विभाग विदेशी निवेश की स्थिति में इसकी जांच अलग तरीके से करने के लिए संबंधित एजेंसियों से पत्राचार करेगा।

त्रिशूल कंस्ट्रक्शन और सहयोगियों पर आयकर छापे में खुलासा

पूर्व मुख्य सचिव के लाइजनर के रूप में काम करने वाले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक राजेश शर्मा के मामले में आयकर छापे में बड़ा खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि राजेश शर्मा एंड कम्पनी द्वारा राजधानी के होशंगाबाद रोड पर स्थित सहारा सिटी की 110 एकड़ जमीन की खरीदी की गई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.