आशा निकेतन कैंपस में कैथोलिक महिलाओं का मिलन समारोह:500 से अधिक महिलाएं जुटीं, आर्चबिशप ने किया मार्गदर्शन

Updated on 20-01-2025 02:05 PM

भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित आशा निकेतन कैंपस में रविवार को कैथोलिक मसीही समाज की महिलाओं का एक दिवसीय वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फादर जोमी पानीथस ने चर्च, परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए। मुख्य अतिथि आर्चबिशप दुरईराज ने पवित्र मिस्सा का नेतृत्व किया और अपने संबोधन में महिलाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में महिलाओं के लिए विशेष खेल और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आर्चबिशप ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया।

भोपाल आर्चडायोसिस की कैथोलिक महिला आयोग की अध्यक्षा अग्नेस फ्रांसिस, सिस्टर माटिल्डा, सिस्टर जीशा और मिल्ड्रेड समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फादर अल्फ्रेड डिसूज़ा ने बताया कि आयोग नियमित रूप से महिला सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.