बैरागढ़ में सड़कें जाम कर रहे मवेशी, गोरक्षा उत्थान समिति जनसहयोग से बनाएगी गोशाला

Updated on 11-09-2023 01:13 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) एवं आसपास के आवासीय इलाकों में सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा आम बात होती जा रही है। सड़कों पर आवारा विचरते मवेशियों के कारण जाम लग रहा है। सड़कों पर विचरण करती गोमाता भी सुरक्षित नहीं है। गांधीनगर एवं ग्रामीण इलाकों में भी यही हालत है। लंबे समय से गोसेवा कर रही गोरक्षा उत्थान समिति ने अब जनसहयोग से गोशाला बनाने की पहल की है।

दरअसल, पशु पालक गाय, बैल एवं बछड़ों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है, वहीं वाहनों की टक्कर से मवेशी घायल भी हो रहे हैं। मवेशियों के मल-मूत्र से कालोनियों में गंदगी फैल रही है। ग्रामीण इलाकों में तो हालत और ज्यादा खराब है। नगर निगम सीमा में शामिल गांवों में मवेशियों को सड़कों पर देखा जा सकता है। पिछले दिनों ही सांड एवं बैल की टक्कर से कुछ लोग घायल हो गए। सड़कों पर बैठे झुंड के कारण कार एवं आटो आदि रोड क्रास नहीं कर पाते। हार्न देने के बाद सांड/बैल लोगों को टक्कर मार देते हैं। इससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। पिछले दिनों बेकाबू सांड की टक्कर से एक महिला ने दम तोड़ दिया था।

सामाजिक संस्थाएं भी चिंतित

गाय की रक्षा के लिए गठित बैरागढ़ की कई संस्थाएं गोमाता के बार-बार घायल होने की घटनाओं से चिंतित हैं। सड़कों पर विचरण करती गाय को नगर निगम कांजी हाऊस में बंद करता है तो कुछ संस्थाएं विरोध करती हैं, लेकिन मवेशी मालिकों को समझाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। कई बार सड़क पर बैठी गाय को वाहनों की टक्कर लग जाती है। ऐसे मामलों में वाहन चालक को ही दोषी माना जाता है। यहां पर लंबे समय से गोशाला के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। संत गोरक्षा उत्थान समिति के प्रदेशाध्यक्ष राधे महाराज का कहना है कि गोशाला का निर्माण जनसहयोग से कराने का प्रयास किया जाएगा। समिति लंबे समय से गोसेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। समिति इस संबंध में नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक बुलाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.