जमीन की फर्जी बही बनाकर सौदे कराने वाले जालसाज को दबौचा

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
 भोपाल । जमीन की फर्जी बही बनाकर सौदे कराने वाले एक जालसाज को पु‎लिस दबौचा है। जालसाज के पास से 18 अधिकारियों की सील और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त ‎किए है। अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार, जालसाज हबीब खान जमीनों की फर्जी बही बनाने में माहिर है। पूछताछ में सामने आया है कि अब तक वह करीब 24 फर्जी बही तैयार कर चुका है। इनके जरिए आरोपित जमीन के फर्जी सौदे करा रहा था। आरोपित को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित बही बनाने में इतना माहिर है कि आसानी से उसे देखकर यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि असली है या नकली। जानकारी के अनुसार,  दुर्गेश विहार निवासी चंद्रभान तिवारी प्रापर्टी का काम करते हैं। उन्होंने गुनगा के ग्राम मनीखेड़ी में छह एकड़ जमीन का सौदा किया था। जमीन का मालिकाना हक हेमसिंह, अजब सिंह और उनकी मां लीलाबाई के पास था। सौदा होने के बाद चंद्रभान तिवारी ने 22 लाख रुपये दे दिए थे। रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो हेमसिंह आनाकानी करने लगा। चंद्रभान ने उसकी तलाश शुरू की तो हेमसिंह अचानक लापता हो गया। कुछ दिन बाद लौटा तो चंद्रभान ने जाहिर सूचना प्रकाशित कराकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। नामांतरण के लिए वह बैरसिया तहसील पहुंचे तो पता चला कि इससे पहले इस जमीन का सौदा दो अन्य लोगों से हो चुका है। यह भी पता चला कि उन दोनों खरीदारों को भी वही जमीन फर्जी बही बनाकर बेची गई थी। उसके बाद से पुलिस फर्जी बही बनाने वालों की तलाश कर रही थी। इस जमीन को हबीब द्वारा बनाई गई फर्जी बही के द्वारा ही तीन लोगों को बेचा गया था। इस मामले में महिला समेत दो आरोपित अभी फरार है। फर्जी बही बनाने वाले आरोपित का नाम हसीब (61) निवासी ग्राम महोली थाना गुनगा है। उसके पास से 18 अधिकारियों की सील और करीब 450 दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपित के पिता पटवारी थे, जिनका करीब चार साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने पिता को शासकीय कामकाज करते हुए देखता था। उसने फर्जी बही के कागजात तैयार करना सीख लिया था। वह छोटी से छोटी बात का ख्याल रखता था। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फर्जी सील वह कोतवाली थाना क्षेत्र में बनवाता था। पुलिस उन आरोपितों की तलाश कर रही है, जो इस काम में हबीब की मदद कर रहे थे। आरोपित लोगों को जमानत कराने के लिए भी फर्जी बही उपलब्ध करवा देता था। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेश सिंह भदौरिया का कहना है ‎कि पुराने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्रशासनिक अधिकारी व सरपंच के सील सिक्के बरामद हुए हैं। वह फर्जी बही बनाकर लेागों को मुहैया करवाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.