भोपाल में बनेगा गुफा लोक, संत भवन भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने की घोषणा

Updated on 06-10-2023 12:29 PM
भोपाल। शहर के लालघाटी क्षेत्र में स्थित गुफा मंदिर में 34 करोड़ रुपये से संत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके बगल में सामुदायिक भवन भी बनेगा। पहले चरण में नगर निगम द्वारा इन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह गुफा मंदिर परिसर में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शहर की महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गुफा लोक बनाने की घोषणा

इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने भोपाल में गुफा लोक बनाने की घोषणा की। सीएम शिवराज ने कहा कि लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से मानस भवन तो बनेगा ही, लेकिन आज मेरे मन में आया कि क्यों न भोपाल में गुफा लोक भी बना दिया जाये। अब गुफा लोक की रूपरेखा तैयार कर ली जाये। "भगवान भोलेनाथ की कृपा है... भोपाल में गुफा लोक बनेगा" ।

दुनिया को 'सनातन' ही बचा सकता है

सीएम शिवराज ने कहा कि हिंदुत्व अद्भुत है। जब कांग्रेस की सरकारें होती थीं, तो मंदिरों में एक पैसा नहीं लगाती थीं। वो कहते थे कि ये हमारा काम नहीं है। लेकिन मैं कहता हूं कि ये हमारा ही काम है। भारत के साथ ही पूरी दुनिया को बचाने का अगर कोई काम करेगा, तो हमारा सनातन ही करेगा। धर्म और संस्कृति के संरक्षण का काम करना और इसे बढ़ाना भी मुख्यमंत्री का काम है।

संत भवन की ऐसी होगी संरचना

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संत भवन 4,548 वर्गमीटर एरिया में बनेगा। इसके भूतल में प्रवेश द्वार, बरामदा, स्वागत कक्ष, प्रतीक्षालय, भंडार कक्ष, नेपथ्यशाला का निर्माण किया जाएगा। जबकि मेनजाइन फ्लोर पर स्टोर रूम, लाबी, 700 मीटर की बालकनी बनेगी और पहली मंजिल में 20 कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सात हजार वर्गफीट जगह खुली रखी जाएगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी श्री कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को दी गई है।

बीडीए में 510 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल विकास प्राधिकरण के 510 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया। इसमें मास्टर प्लान में प्रस्तावित 381.81 करोड़ रुपये से बनने वाली 45 मीटर सड़क, रक्षा विहार चरण तीन में 10.64 करोड़ रुपये से आवासीय परिसर, एयरोसिटी चरण दो में 57.41 करोड़ रुपये से विकास कार्य शामिल है। वहीं 42 करोड़ रुपये से एयरोसिटी चरण एक में 42 करोड़ रुपये से 43 एमआइजी, 61 एलआइजी और 96 मल्टीयूनिट आवासों के निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.