यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा परिणाम पर आज कैविएट होगी दायर

Updated on 02-06-2023 07:35 PM
इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। परिणाम जारी करने के बाद पीएससी जारी परिणाम पर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में कैविएट भी दायर कर रहा है। शुक्रवार को आयोग द्वारा कैविएट दायर की जा सकती है।परिणामों पर जारी आपत्तियां और विवाद के बीच आयोग किसी भी कानूनी अड़चन को ध्यान में रखते हुए कैविएट लगा रहा है।

कुल 28 पदों के लिए सितंबर 2022 में पीएससी ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। ओबीसी आरक्षण के मामले में कोर्ट से निर्णय लंबित होने के चलते पीएससी ने इस परीक्षा का परिणाम भी मुख्य और प्रावधिक सूची में बांट कर जारी किया है। 87 प्रतिशत पदों के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में जबकि 13 प्रतिशत पदों के मुकाबले दो प्रावधिक सूची में तीन गुना लोगों को अलग से चयनित किया गया है।

चुने अभ्यार्थी इंटरव्यू के अगले दौर में शामिल होंगे। बीते दिनों से पीएससी की तमाम परीक्षाओं का रिजल्ट इसी तरह अधूरा जारी हो रहा है। पीएससी के सामने मुश्किल है कि आरक्षण पर अंतिम निर्णय नहीं आने से वह 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू नहीं कर सकता। अगर प्रक्रिया रोकी जाती है तो अभ्यर्थियों का गुस्सा भी भड़कता है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए प्रावधिक व मुख्य सूची में बांटकर रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं।

हालांकि इन अधूरे रिजल्ट से भी अभ्यर्थी नाखुश है। तमाम आपत्तियां और फार्मूले पर सवाल उठने के बाद पीएससी किसी भी तरह के एक तरफा स्थगन और कार्रवाई से बचने के लिए कैविएट लगाकर कानूनी हदबंदी में लगा है।आयोग ने रिजल्ट जारी करने के बाद कैविएट को लेकर भी सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.