CBI इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार : भोपाल में घर से मिले सोने के बिस्किट, आरोपी पर नर्सिंग घोटाले की जांच का जिम्मा

Updated on 20-05-2024 12:25 PM

भोपाल में सीबीआई के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने ही 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि घूस लेते पकड़ाए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है।

रविवार को सीबीआई की एक टीम ने भोपाल में आरोपी इंस्पेक्टर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा और उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं।

रिश्वत देने वाले भी सीबीआई के हत्थे चढ़े

सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। राहुल राज सही सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।

आरोपियों को 29 मई तक रिमांड पर भेजा

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 मई तक पीआर पर भेज दिया है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

इंदौर, रतलाम में 9 लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रविवार को इंदौर और रतलाम में भी कार्रवाई की। जहां से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार रतलाम में 2 दिन से सीबीआई ने डेरा डाल रखा था। पुलिस को भी नहीं मालूम कि टीम कहां जांच कर रही थी। स्थानीय पुलिस फोर्स को साथ तो लिया था, लेकिन उन्हें भी कार्रवाई से दूर रखा गया। सीबीआई रविवार को रतलाम से एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है।

बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई का एक जांच दल नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रहा है। सीबीआई के जांच दल में एमपी नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी, सीबीआई के अफसर और पटवारी शामिल हैं।

NSUI ने की थी सीबीआई को शिकायत

सीबीआई के इंस्पेक्टर राहुल राज की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद एनएसयूआई ने दावा किया है कि उनकी शिकायत पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। जिसके बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया है।

एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि वे जल्द ही अन्य भ्रष्टाचारी निरीक्षकों और नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल नर्सिंग कॉलेज संचालकों और दलालों की जानकारी सीबीआई को सौंपेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.