NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित सात को CBI ने कोर्ट में पेश किया, NOC के बदले रिश्वत लेने का मामला

Updated on 11-06-2024 01:25 PM

भोपाल : सीबीआइ ने झांसी-खजुराहो प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपितों को सोमवार को भोपाल में सीबीआइ के विशेष न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें पूछताछ के लिए 14 मई तक पुलिस हिरासत में सीबीआइ को सौंप दिया गया है।

इनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) छतरपुर के प्रोजेक्टर डायरेक्टर व महाप्रबंधक पुरुषोत्तम लाल चौधरी, एनएचएआइ के कंसल्टेंट शरद प्रकाश वर्मा, रिश्वत देने वाली निजी कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के कर्मचारी बृजेश मिश्रा, शुभम जैन, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगूलरी और एनएचएआइ कंसल्टेंट के रेजीडेंट इंजीनियर प्रेम कुमार सिन्हा शामिल हैं। इस मामले में जांच एजेंसी ने निजी कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के डायरेक्टर योगेश जैन, टीआर राव को भी आरोपित बनाया है, पर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। कंपनी का कार्यालय पुष्प विहार दिल्ली और आगरा में है।

दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बता दें कि सीबीआइ दिल्ली की टीम ने रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के जीएम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल चौधरी को उनके घर से दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। दरअसल, सीबीआइ दिल्ली की एंटी करप्शन टीम ने आठ जून को झांसी-खजुराहो हाइवे प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी सहित 10 आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

इनमें से सात आरोपितों को सीबीआइ गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम आरोपितों की तलाश में है। आरोपितों से जुड़े छतरपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा एवं गुरुग्राम में विभिन्न स्थलों की तलाशी भी सीबीआइ ने ली थी, जहां से डिजिटल डिवाइसेस व अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.