भोपाल में बढ़ते अपराधों के बीच CCTV कैमरे फेल:कंस्ट्रक्शन और फॉल्ट के चलते आ रही दिक्कत

Updated on 28-04-2025 10:37 AM

भोपाल में बीते कुछ दिनों से चोरी, फौजदारी और हिट एंड रन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जिन CCTV कैमरों पर निर्भर थी, वे अब फेल हो रहे हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों और यहां तक कि सेंट्रल जेल परिसर में भी कई कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे।

जेल रोड पर सिर्फ एक कैमरा सक्रिय है। वहीं, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड, नर्मदापुरम रोड और वीआईपी रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लगे कैमरों की हालत भी खराब है।

मेट्रो निर्माण और तकनीकी खामियों के कारण बंद हुए कैमरे

भोपाल पुलिस के CCTV कैमरा प्रभारी मनोज बेग ने बताया कि शहर की 153 लोकेशन पर कुल 781 कैमरे लगे हैं। इनमें से लगभग 40 कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि मेट्रो लाइन निर्माण कार्य और तकनीकी कारणों से कई कैमरे अस्थायी रूप से बंद हैं। यह संख्या समय-समय पर घटती-बढ़ती रहती है। इसके अलावा, शहर के आउटर एरिया की 16 लोकेशनों पर 152 एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं, जो भोपाल में प्रवेश और निकासी करने वाले वाहनों की निगरानी करते हैं।

450 नई लोकेशन पर 2 हजार कैमरे लगाने की तैयारी

मनोज बेग ने बताया कि आने वाले समय में शहर में 450 नई लोकेशन पर 2 हजार CCTV कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अलग से कैमरे भी लगाए गए हैं।

स्मार्ट सिटी के 29 जंक्शन पर 332 कैमरे

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 29 प्रमुख चौराहों पर 332 CCTV कैमरे लगे हैं। इनमें RNBD और NPR तकनीक वाले कैमरे शामिल हैं। एनपीआर कैमरे वाहन के नंबर प्लेट को रिकॉर्ड करते हैं, जबकि RNBD कैमरे निगरानी का काम करते हैं। हालांकि, इन कैमरों में कितने खराब हैं, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सड़क हादसे बढ़े, फरार आरोपी पकड़ना मुश्किल

108 एंबुलेंस सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस साल अब तक 5869 एक्सीडेंट केस अस्पताल पहुंचे हैं। यानी हर महीने औसतन 489 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले तीन सालों में 108 सेवा को मिलने वाले कॉल्स में 15% वृद्धि दर्ज की गई है। खराब CCTV कैमरों के चलते हादसों के आरोपियों को पकड़ने में भी मुश्किलें आ रही हैं।

रोजाना चोरी होते हैं 7 वाहन

कमिश्नर ऑफिस से जारी दिसंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में प्रतिदिन औसतन 7 वाहन चोरी हो रहे हैं। इसके अलावा राहगीरों के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2023 की तुलना में 2024 में अपहरण के मामलों में 15% बढ़ोतरी दर्ज की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.