श्रीजी मंदिर में छाया हिंडोला महोत्सव का उल्लास, दो सितंबर तक चलेंगे धार्मिक आयोजन

Updated on 18-08-2023 11:50 AM
भोपाल। पुराने शहर के लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन के इस पावन मास में हिंडोला महोत्सव चल रहा है। इसके चलते मंदिर में हर दिन प्रभु का अलग-अलग ढंग से मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें झूले में विराजित किया जा रहा है। प्रभु झूले में विराजित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। प्रभु को सफेद, हरे, गुलाबी, लाल सहित अन्य तरह के वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। उनके सिर पर मोतियों व चांदी का मुकुट पहनाया जा रहा है। मंदिर में कभी श्रद्धालु प्रभु श्रीनाथ जी के साथ फूलों की होली खेल रहे हैं तो कभी प्रभु को पुष्प अर्पित करके पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

मंदिर के मुखिया पंडित श्रीकांत ने बताया कि प्रभु हिंडोला महोत्सव में हर दिन झूला झूलते हैं। प्रभु श्रीनाथ अपने भक्तों को झूले में विराजित होकर दर्शन देते हैं। यह महोत्सव दो सितंबर तक चलेगा। प्रभु के चांदी के झूले से लेकर लकड़ियों के झूलों को गुलाब, गेंदा, सेवंती सहित अन्य प्रजातियों के फूलों से सजाया जाता है। प्रभु को सुसज्जित झूले में विराजित किया जाता है। श्रद्धालु भक्तिभाव से उन्हें झूला झुलाने नित्य आ रहे हैं।


महिला मंडल ने मनाया हरियाली महोत्सव

इधर श्री राम मंदिर कोलार के महाबली नगर स्थित श्रीराम मंदिर में महिला मंडल महाबली नगर द्वारा हरियाली महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव की पूजा की गई। कृष्ण रूप में प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें नगर जोन 18 की अध्यक्ष व वार्ड 80 से पार्षद सुनीता गुड्डू भदौरिया उपस्थित रहीं। सावन में माह में आयोजित मंदिर प्रंगण में महिलाओं ने ढोलक, मंजीरे की थाप पर भक्ति संगीत, भजन, नृत्य प्रस्तुति दी गई। मंदिर प्रांगण में सावन के झूले लगे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.