प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण के कार्यों की केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य श्री पटनी ने की सराहना

Updated on 21-06-2024 09:36 AM

प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की केन्द्रिय सरकार के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास एवं कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भरतभाई बाबूभाई पटनी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसके द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु के विकास और कल्याण के लिये पृथक विभाग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। श्री पटनी गुरूवार को मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के साथ विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा कर रहे थे।

केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य श्री पटनी ने कहा कि मध्यप्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये कार्यक्रमों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री श्रीमती गौर द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में बोर्ड से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये जरूरी राशि उपलब्ध कराई जायेगी। अपर मुख्य सचिव विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु श्री अजित केसरी ने विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। बैठक में संचालक विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु विभाग श्री नीरज वशिष्ठ भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.