दो कारोबारी समूहों पर केंद्रीय जीएसटी की टीम का छापा

Updated on 11-12-2021 10:45 PM

  भोपाल प्रदेश के इंदौर शहर के दो कारोबारी समूहों पर कर चोरी को आशंका में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा। तिलकपथ स्थित जीएच एंड कम्पनी और शिव विलास पैलेस स्थित सनराइज एजेंसी जांच के दायरे में है।

 शुक्रवार शाम से शुरू हुई जांच शनिवार को भी जारी है। दोनों समूह रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़े बताए जा रहे है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीजीएसटी की प्रिवेंटिव विंग दोनों समूहों पर जांच कर रही है। समूह इंदौर में रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग के सबसे बड़े आढ़तियों के रूप में जाने जाते हैं।

इंदौर की करीब 200 गारमेंट फैक्ट्रियों का माल खरीद कर प्रमुख रूप से दक्षिण भारत के शहरों में आपूर्ति करते हैं। अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर पर्चियां और डायरियां बरामद की है। इसमें लेनदेन का हिसाब ब्यौरा मिला है। कर चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

साथ ही दोनों समूहों से जुड़े गारमेंट निर्माता और कमीशन एजेंट भी अब जांच के दायरे में आते दिख रहे हैं। अभी तक की जांच के दौरान बिना बिल और कच्ची पर्चियों पर कारोबार करने के साथ कम मूल्य दिखाकर कर और जीएसटी चोरी करने के चलते जांच के दायरे में है। विभाग को प्रारंभिक रूप से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कर चोरी के सबूत मिल चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.