केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देश के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में शामिल

Updated on 02-07-2024 01:26 PM

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर IIRF university ranking में 40 वीं रैंक हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को अनेक मानदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत के शीर्ष रैंकिंग विश्वविद्यालयों में सूचीबद्ध किया गया है। इस नवीन उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने इसका श्रेय पूर्व आचार्यों सहित विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों में कार्यरत सभी प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को दिया है। यह विश्वविद्यालय NAAC द्वारा A++ श्रेणी भी प्राप्त कर चुका है।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भारत के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों में उत्कृष्ट सूची में स्थान प्राप्त करने वाला एकमात्र संस्कृत विश्वविद्यालय है। भाषा विश्वविद्यालयों की दृष्टि से यह सूची में दूसरे स्थान पर है। कुलसचिव प्रो. रा. गा. मुरली कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त कुल अंक 913/1000 हैं ,जबकि टॉपर जे. एन. यू. ने 999/1000 प्राप्त किए हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने विगत कुछ वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवीन पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति और रोजगार प्रदान करके शिक्षण अधिगम संसाधनों, अनुसंधान और छात्रों के समर्थन में उल्लेखनीय परिवर्तन किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.