सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मध निषेध की दिलाई शपथ

Updated on 03-10-2021 04:57 PM

होशंगाबाद जिला पंचायत होशंगाबाद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज जिला स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस एवं मद्य निषेध दिवस का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही / अधिकारी / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग अंतर्गत 02 से 08 अक्टूबर 2021 तक मनाये जाने वाले मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सरियाम के द्वारा तथा जिले के सातों विकास खण्ड में स्वच्छता के विभिन्न आयामों से अवगत कराया एवं मद्य निषेध पर शपथ दिलवाई गई तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जिला स्तरीय स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन प्रीति बरकड़े के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में विगत वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों एवं विगत माह में ओडीएफ प्लस गांवों के बारे में अवगत कराया साथ ही शासन द्वारा भविष्य में किये जाने वाले और चलाएं जाने वाले विभिन्न स्वच्छता अभियानों के बारे में अवगत कराया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय प्रमिला वाईकर के द्वारा 02 से 08 अक्टूबर 21 तक चलाये जाने वाले मद्य निषेध सप्ताह के बारे में सभी को जानकारी दी।

 कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजय श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री कुबेर सिंह मिर्धा, जनपद सीईओ वंदना शर्मा, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत होशंगाबाद के कर्मचारी अधिकारी सहित स्वच्छाग्राही उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.