द पार्क इंदौर में ‘चलो जमवा’ : गुजरात के जायके का जश्न!

Updated on 23-08-2024 06:14 PM

इंदौर: द पार्क इंदौर एक बार फिर ले कर आया है एक अनोखा फूड फेस्टिवल, जिसका नाम है "चलो जमवा"। यह फेस्टिवल गुजराती खाने का जश्न है, जिसे प्रसिद्ध गेस्ट शेफ भूपत महाराज ने क्यूरेट किया है। द पार्क इंदौर के ऑल - डे डाइनिंग रेस्टोरेंट एपिसेंटर में 23 अगस्त से 1 सितंबर तक हर शाम 7:30 से 11:30 बजे तक इस फ़ूड फेस्टिवल का आनंद ले सकते है। गेस्ट शेफ भूपत महाराज और शेफ संतोष यादव (एग्जीक्यूटिव शेफ) और उनकी टीम ने गुजरात के विविध और स्वादिष्ट व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मेनू तैयार किया है।


27 सालों के अनुभव के साथ, शेफ भूपत महाराज ने गुजराती व्यंजनों को एक नई पहचान दी है। मुंबई में उनके व्यंजनों की मांग हमेशा बनी रहती है। अंबानी परिवार की शादी में उनके द्वारा बनाए गए गुजराती फूड स्टॉल ने सभी का दिल जीत लिया था। भूपत महाराज के हाथों से तैयार किए गए गुप्त मसाले ही उनके व्यंजनों का राज हैं। जमवा की 'पनीर लिफाफा' जैसी डिश इन मसालों के कारण ही इतनी लोकप्रिय है।


शेफ संतोष यादव, द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ, ने फूड फेस्टिवल के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हम सभी द पार्क इंदौर में शेफ भूपत महाराज का स्वागत करते हैं। वे हमारे साथ मिलकर गुजरात के स्वादिष्ट खाने को आप तक पहुंचाएंगे। हम बहुत खुश हैं कि हम अपने मेहमानों को गुजराती खाना खिलाकर उन्हें गुजरात की यात्रा का एहसास करा पाएंगे। हमने खास तौर पर एक ऐसा मेनू तैयार किया है जिसमें गुजरात के सभी तरह के स्वाद और बनाने के तरीके शामिल हैं। हमने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक व्यंजन का चयन किया है। मेनू में विविध व्यंजन शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक पसंदीदा पनकी, हांडवो, सतपड़ी की रोटी, थाली पीठ, पनीर लिफाफा, दामनी ढोकला, घुघरा, बाजरा उत्तपम, लिलवा कचोरी, फैंसी ढोकली, वतन साग, तुरिया पटका, गट्टा का साग तक सभी के लिए कुछ न कुछ है। हमें उम्मीद है कि आप सभी को यह खाना बहुत पसंद आएगा और आपको गुजरात का खाने का असली स्वाद मिलेगा।"


इस अवसर पर द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर, श्री सुदीप कांजीलाल ने कहा, “द पार्क में, हम हमेशा अपने मेहमानों के लिए विविध पाक अनुभव लाने के नए तरीके खोजते रहते हैं, और 'चलो जमवा' इस प्रतिबद्धता का एक आदर्श उदाहरण है। यह आयोजन सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है; यह स्वादों के माध्यम से कहानियाँ बयाँ करने का एक प्रयास है, जहाँ हर एक व्यंजन गुजरात के इतिहास और संस्कृति की झलक पेश करता है। हम मानते हैं कि 'चलो जमवा' हमारे मेहमानों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। हम सभी को इस फ़ूड फेस्टिवल में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.