भोपाल : हाल ही में भोपाल में हुए बस सेवाओं के रद्द होने के प्रकरण पर, चलो मोबिलिटी, जो इन बसों के लिए टिकटिंग और संचालन कार्य के लिए जिम्मेदार है, ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने हमेशा से यह लक्ष्य रखा है कि भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में सुगम बस यात्रा प्रदान की जाए, जिसे बीसीएलएल के सहयोग से किया जाता है, लेकिन वर्तमान में इसका अनुबंध वित्तीय रूप से असंभव हो गया है, जिसके कारण चलो को अपनी सेवाओं को बंद करना पड़ा।
चलो द्वारा बसों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा था , ततुपरांत सीएनजी बसों को हमारे ही मार्गों पर संचालित होने लगी एवं कोविड के पूर्व में संचालित हो रहे गवर्नमेंट पासेस भी शुरू नहीं हुए।जिन कारणों से हमे अध्याधीक वित्तीय हनियो का सामना करते हुए बसों का संचालन बंद करना पड़ा। कई महीनों तक नुकसान का सामना करने के बावजूद, चलो मोबिलिटी ने बीसीएलएल के साथ संवाद करते हुए एक और व्यावसायिक अनुबंध मूल्य (प्रति किलोमीटर लागत ) के लिए व्यावहारिक समाधान की उम्मीद से अपनी सेवाओं को जारी रखा।दुर्भाग्य से, इन वार्तालापों ने अभी तक कोई समाधान प्रस्तुत नहीं किया है, जिसके कारण चलो मोबिलिटी को वित्तीय हनियो के कारण सेवाओं को बंद करना पड़ा।सेवाओं के बंद होने की सूचना देने वाला पहला पत्र दिसंबर 2023 में भेजा गया था,लेकिन चलो ने अपनी सेवाओं को छःमहीने से भी अधिक तक का संचालन करते रहे और उम्मीद की थी कि इन वार्तालाप से कुछ समाधान मिलेगा। चलो मोबिलिटी द्वारा पक्ष रखा है कि वह बीसीएलएल और यात्रियों का समर्थन करने के लिए निष्ठापूर्वक सेवा प्रदान करती रही है और उम्मीद करती है कि वह शीघ्र ही बीसीएलएल टीम के साथ संबंधित एक समझौते तक पहुँच पाएगी, ताकि वह अपनी सेवाओं को सफलतापूर्वक जारी रख सके।