वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल भोपाल जिले की वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में 30 नवंबर तक नाम जुड़वाए-हटवाए या संशोधन कराए जा सकेंगे। इसके लिए दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। वहीं, 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोडऩे के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर दस्तक देंगे। ताकि वे आगामी चुनावों में वोटिंग कर सके। भोपाल में 14, 18, 20 और 21 नवंबर को विशेष कैम्प भी लगेंगे।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया है। इस पर दावे-आपत्ति 30 नवंबर तक किए जा सकेंगे। प्रत्येक बीएलओ सेंटर पर 18 और 14 नवंबर को कैम्प लगाए जाएंगे। इसमें छूटे मतदाताओं के लिए 20 और 21 नवंबर को फिर से विशेष कैम्प लगेंगे। जहां वोटर लिस्ट में त्रुटि सुधार संबंधी फार्म भी जमा किए जा सकेंगे। उप निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया, नामावली पर आए दावे-आपत्तियों का निराकरण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। जिले में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ 1 से 30 नवंबर तक सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे के बीच मतदाताओं से दावे-आपत्ति के अंतर्गत अलग-अलग फार्म प्राप्त करेंगे।

ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से भी जुड़वाए जा सकते हैं नाम

मतदाता सूची में ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से भी नाम जुड़वाए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग ने यह सुविधा भी दी है। यह सुविधा उन युवाओं के लिए है, जिनकी 18 वर्ष की उम्र 1 जनवरी 2022 तक हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.