10वीं व 12वीं के आवेदन में 31 तक त्रुटि सुधार का मौका, परीक्षा के विषयों में त्रुटि सही करा सकेंगे विद्यार्थी

Updated on 11-10-2023 12:58 PM

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं परीक्षा में विद्यार्थी विषयों में सुधार करा सकेंगे। इसके लिए 500 रुपये प्रति विषय अर्थदंड व एक शपथ पत्र देना होगा। विषय सुधार के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। माशिमं ने मंगलवार को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

विषय या संकाय की प्रविष्टि में सुधार

माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा आगामी फरवरी में शुरू हो जाएगी। इसके पूर्व मंडल ने परीक्षा के आनलाइन आवेदन भरने के निर्देश जारी किए थे। निर्देशों में कहा गया है कि नौवीं के आधार पर 10वीं और 11वीं के आधार पर 12वीं में विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट होगी। विद्यार्थी ने नौवीं व 11वीं में जो विषय का चयन किया है, वहीं विषय 10वीं एवं 12वीं में ले सकेंगे, लेकिन कई स्कूलों व विद्यार्थियों को आवेदन मंडल पहुंच रहे है कि नौवीं व 11वीं में उनके द्वारा जिन विषयों का चयन कर परीक्षा दी गई है, उनके स्थान पर स्कूलों द्वारा नौवीं व 11वीं के आनलाइन अंकों की प्रविष्टि के समय त्रुटिपूर्ण अन्य विषय या संकाय की प्रविष्टि कर दी गई है।

इस कारण 10वीं या 12वीं के परीक्षा आवेदन-पत्र भरते समय अन्य विषय प्रदर्शित हो रहे हैं। मंडल का कहना है कि नौवीं व 10वीं या 11वीं व 12वीं में विषयों का चयन एक समान होना चाहिए। जिन स्कूलों के विद्यार्थियों का विषय या संकाय में त्रुटि सुधार किया रहा है, वहां के प्राचार्य को एमपी आनलाइन पोर्टल पर संबंधित छात्र की 11वीं उत्तीर्ण की अंकसूची एवं इस आशय का घोषणा-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.