जबलपुर में भारी बारिश के आसार, भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल में भी पड़ सकती हैं तेज बौछारें

Updated on 13-09-2023 01:18 PM
भोपाल। मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात भी कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला अभी बना रहेगा। बुधवार-गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी।

इन इलाकों में हुई बारिश

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उमरिया में 65.4, शिवपुरी में 13.2, भोपाल (शहर) में 11.8,पचमढ़ी में 9.8, भोपाल (एयरपोर्ट) में 9.6, सतना में 3.7,नरसिंहपुर में दो, सागर में 1.7,रायसेन में 1.2, टीकमगढ़़ में एक, गुना में 0.8, ग्वालियर में 0.1, मंडला में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर झारखंड, उत्तरी ओडिशा से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मानसून द्रोणिका भी जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर, चाईबासा, बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। उधर मानसून द्रोणिका के लगातार मप्र में बने रहने के कारण रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 772.8 मिमी. वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (880.2 मिमी.) की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। 21 जिलों में सामान्य से 20 से लेकर 38 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.