मध्य प्रदेश के इन तीन संभागों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
Updated on
22-03-2025 04:40 PM
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि जबकि भारी वर्षा के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 21 मार्च, 2025 की दोपहर से रात के समय तक होने की संभावना है।
स्कायमेट वेदर के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलेंगी।
अगले 48 घंटों में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
रविवार से विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन वाली द्रोणिका के भी कमजोर पड़ने की संभावना है।
इस वजह से रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। बादलों के छंट जाने से दिन के तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।
झारखंड के लिए मौसम अलर्ट
अगले कुछ घंटों के दौरान बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हज़ारीबाग़, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। उधर शुक्रवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।
रात का सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक ब्यौहारी में 87 मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका (विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन) बनी हुई है।
इस वजह से पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। मौसम विशेषज्ञ अजय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़कर आगे बढ़ चुका है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…