एमपी के 11 जिलों में आज बारिश के आसार, अब तक 61 प्रतिशत ज्यादा बरसे बादल

Updated on 21-07-2025 12:49 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके चलते हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। आज जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिलों में बारिश के आसार हैं। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मलाजखंड में सात, खजुराहो में दो, उज्जैन में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

दिन का सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से एक बार फिर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसके अंतर्गत जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस सीजन में एक जून से लेकर 20 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 521.9 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (323.2 मिमी.) की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है।

मध्य प्रदेश में फिर बढेंगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में गहरा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के आसार हैं। मानसून द्रोणिका गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर चुरू, आयानगर (दिल्ली), शाहजहांपुर, लखनऊ, पटना, बांकुरा, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। 24 जुलाई को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 14.4, श्योपुर में 2.4 मिमी. वर्षा हुई।

मप्र में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। एक दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदियों के समीपवर्ती गांवों को अलर्ट किया गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर 20 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 521.9 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (323.2 मिमी.) की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.