भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में बारिश के आसार, लेकिन… होता रहेगा गर्मी का भी अहसास, जानिए अपने शहर की वेदर रिपोर्ट

Updated on 06-06-2025 12:55 PM

भोपाल : मानसून (Monsoon 2025) भले ही छह दिन से मुंबई के पास ठिठका हुआ है, लेकिन मध्य प्रदेश में अलग-अलग शहरों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 24, उज्जैन में सात मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में आगे कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। हालांकि अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है।
  • एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे हुए उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।
  • एमपी में इसलिए हो रही बारिश

    दक्षिणी हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से ओडिशा, झारखंड, दक्षिणी बिहार, पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि छिटपुट वर्षा का दौर भले ही बना रहेगा, लेकिन अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। अगले पांच दिन में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

  • ग्वालियर: दोपहर बाद निकली धूप तो बढ़ गया तापमान

    ग्वालियर अंचल में गुरुवार सुबह बादल रहे तो मौसम भी ठंडा रहा। एक बार तो ऐसा लगा कि बारिश भी होगी। लेकिन दोपहर होते होते मौसम का मिजाज बदल गया और बादल गायब हो गए और धूप निकल आई। इसके बाद तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। पिछले दो दिन में अंचल में गर्मी के तेवर नरम रहे हैं। लेकिन तापमान में जरूर रोजाना बढ़त हो रही है।





  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.