भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में गुरुवार को बारिश के आसार, सुबह के समय रह सकता है कोहरा

Updated on 30-11-2023 11:58 AM

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर शहरों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। उधर, बादल छाए रहने के साथ ही वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी रहने से पूरे प्रदेश में कोहरा भी छाने लगा है। बुधवार को राजधानी सहित अनेक शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता प्रभावित हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में मौजूद है। द्रोणिका के रूप में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मप्र पर बना हुआ है। उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की वर्षा ही होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी बना रह सकता है। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। मौसम साफ होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

इस लिए छा रहा है कोहरा

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में निचले स्तर पर बादल मौजूद हैं। वातावरण में काफी नमी है। इसके अतिरिक्त तापमान भी कम बना हुआ है। इस वजह से कोहरा छा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.