जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सागर सहित मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज बारिश के आसार

Updated on 13-08-2025 01:55 PM
भोपाल। बंगाल की खाड़ी के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के बुधवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका के भी हिमालय की तलहटी से नीचे आने के आसार हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश के 26 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौंरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश के आसार हैं।

शेष क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में 67, ग्वालियर में 16, सीधी में 11, रीवा में छह, सागर में पांच और पचमढ़ी एवं मलाजखंड में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

यहां बन रहा है चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून द्रोणिका वर्तमान में भटिंडा, पटियाला, देहरादून से हिमालय की तलहटी के पास से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से बुधवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके दो दिन में और गहराने के भी आसार हैं।

मालवा-निमाड़ में भी भारी बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनते ही मानसून द्रोणिका भी नीचे आएगी। कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में दो दिन तक रहकर और शक्तिशाली होकर आगे बढ़ेगा। उसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। विशेषकर मालवा एवं निमाड़ क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नौगांव में 64.2, मंडला में 24.8, सिवनी में 9.8, पचमढ़ी में 7.2, रीवा में छह, रायसेन में 5.6 और दमोह में पांच मिमी. बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.