श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष बने चंद्रशेखर तिवारी:कांटे की टक्कर में पीछे रहे नारायण कुशवाह; 5600 सदस्यों ने डाला वोट

Updated on 01-09-2025 01:19 PM

राजधानी की धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 5600 से अधिक आजीवन सदस्यों ने मतदान किया।

गुफा मंदिर, लालघाटी स्थित मानस भवन परिसर दिनभर राजनीतिक हलचल और समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। देर रात पूरी हुई मतगणना में चंद्रशेखर तिवारी ने 1679 मत पाकर निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

नारायण सिंह कुशवाह 1282 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कैलाश बेगवानी को 1173, हेमंत कुशवाह को 886 और दीपेश श्रीवास्तव को 596 मत मिले।

मतदान में रही कड़ी व्यवस्थाएं चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पी.सी. कोठारी की देखरेख में कड़ी व्यवस्थाएं की गईं। मतदान के लिए सदस्यता कार्ड, आधार कार्ड अथवा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रखा गया। इस बीच प्रत्याशी हेमंत कुशवाह की पत्नी का वोट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा डाले जाने को लेकर विवाद भी हुआ। मौके पर हेमंत समर्थकों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस और चुनाव समिति की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। बाद में समिति ने टेंडर वोट की व्यवस्था कराई।

राजधानी में प्रतिष्ठित चुनाव को लेकर लंबे समय से उत्सुकता थी। मतदान में बड़ी संख्या में सदस्य पहुंचे और माहौल त्योहार जैसा रहा। देर रात आए नतीजों के बाद कहीं उत्साह तो कहीं निराशा देखने को मिली। विजयी चंद्रशेखर तिवारी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.