GMC में डॉक्टर्स की ड्यूटी रोस्टर्स में हो रही तब्दीलियां:इधर, रेगुलर एक्टिविटीज की मॉनीटरिंग के लिए समिति गठित

Updated on 20-04-2024 12:58 PM

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में ग्रुप सुसाइड वाली चिठ्ठी के बाद अब यहां पर कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां पर जहां एक तरफ कई तरह के नए ड्यूटी रोस्टर्स बनाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुराने ड्यूटी रोस्टर्स में भी तब्दीलियां की जा रहीं हैं। दूसरी तरफ अभी तक उन डॉक्टर्स का भी पता नहीं चल सका है जिन्होंने वह चिठ्ठी लिखी थी। इसको लेकर एक तरफ फाइमा तो दूसरी तरफ जूडा भी प्रयास कर रहा है कि जिन्होंने चिठ्ठी लिखी थी वह सामने आएं और अपनी परेशानियों को बताएं।

जूडा प्रेसिडेंट संकेत सीते ने बताया कि हमारे लिए वे लेटर काफी चौंकाने वाले थे। हमने अपने एचओडी और हायर अथॉरिटी को डिपार्टमेंट के एचओडी से मीटिंग की, और अभी भी मीटिंग्स का दौर चलागार चल रहा है। इसमें हम यह तय कर रहे हैं कि आगे क्या करना है।

हर डिपार्टमेंट के एचओडी जूडा से बात कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। ताकि वर्किंग कंडीशन में आगे की तब्दीलियां कर सकें। ड्यूटी रोस्टर्स में भी कई तरह की तब्दीलियां की जा रहीं हैं। वहीं मैं यह कहना चाहूंगा कि अगर कोई भी हमसे बात करना चाहता है तो वह सीधे कर सकता है।

पांच डॉक्टर्स की समिति गठित
इस चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त पीजी छात्र/ छात्राओं की रेगुलर एक्टिविटीज की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की समिति गठित की गई है। इसमें अध्यक्ष एवं इन्चार्ज डॉ. दीप्ति चौरसिया रहेंगे, डॉ. महिम कोसरिया, डॉक्टर नितिन नाहर, डॉ. रूचि सोनी और डिप्टी रजिस्ट्रार अमृता पटेरिया शामिल हैं।

इस बात का ध्यान रखेगी समिति

  • सभी विभागों में मेंटर प्रोग्राम मापदंडानुसार संचालित किया जा रहा है अथवा नहीं ।
  • सभी विभागों में रोस्टर बनाया गया है अथवा नहीं।
  • सभी छात्र/छात्राओं को साप्ताहिक छुट्‌टी प्रदान किया जा रहा है अथवा नहीं, एवं जो रोस्टर बनाया गया है उसका पालन किया जा रहा है अथवा नहीं।
  • सभी विभागों में शिकायत एवं Complaint Box स्थापित किया गया है अथवा नहीं एवं जो शिकायते विभागों को प्राप्त हो रही है उनकी निराकरण किया जा रहा है अथवा नहीं ।
  • सभी विभागों में Extra curricular activities का Monthly plan बनाया जा रहा है
  • अथवा नहीं
  • Monthly plan का Implementation हो रहा है अथवा नही ।
  • सभी विभागों में Grievance Cell की स्थापना की गई है अथवा नहीं एवं विभाग द्वारा प्रतिमाह इससे संबंधित समुचित कार्यवाही की जा रही है अथवा नहीं।
  • सभी विभागों द्वारा Feedback Form बनाया गया है अथवा नहीं एवं Feedback लेने के पश्चात उससे संबंधित कार्यवाही की गई है अथवा नहीं।
  • सभी विभागों में पीजी छात्र/छात्राओं के लिए स्वस्थ्य वातावरण के लिए मानसिक रोग विभाग से सांमजस्य स्थापित कर Motivational Lecture आयोजित किए जा रहे हैं या नहीं।

15 अप्रैल को लिखी थी चिठ्ठी

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के माहौल को लेकर 15 अप्रैल को एक चिट्‌ठी सामने आई है। इसमें मेडिकल कॉलेज के माहौल को टॉक्सिक बताते हुए 31 मई 2024 को ग्रुप सुसाइड की बात कही गई है। चिट्‌ठी में एड्रेस की जगह 'द 5 रेजिडेंस ऑफ टॉक्सिसिटी हब,' गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया हॉस्पिटल लिखा है। चिट्‌ठी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA ) नई दिल्ली के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखी है। हालांकि, इसमें किसी भी रेजिडेंस डॉक्टर के नाम का जिक्र नहीं है।

बनाए जा रहे नए ड्यूटी रोस्टर
उस चिठ्ठी के बाद से कई तरह के बदलाव देखने को मिले, अब ड्यूटी का टाइम निर्धारित किया जा रहा है। अलग अलग ड्यूटी रोस्टर बनाए जा रहे हैं ताकि हर एक जूनियर डॉक्टर्स को पर्याप्त आराम करने को मिले और भोजन का समय भी मिले। हम उन डॉक्टर्स से आग्रह करेंगे कि वह हमसे मिलें और हम विश्वास दिलाते हैं कि आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
कुलदीप गुप्ता, प्रवक्ता, जूडा, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.