महाकाल की सवारी में अव्‍यवस्‍था, पुजारी ने आरती रख दी, पूछा- कहां हैं कलेक्टर, बुलाओ

Updated on 20-07-2023 12:28 PM

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास की दूसरी सवारी में भी अव्यवस्था नजर आई। सभा मंडप में भीड़ के कारण पुजारियों का पूजन करना मुश्किल हो गया। भगवान महाकाल की आरती करते समय पं.घनश्याम पुजारी धक्का मुक्की का शिकार हो गए।

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरती रख दी तथा पलटकर पूछ कहां हैं कलेक्टर, यहां व्यवस्था बनाने के लिए बुलाओ। पालकी के सभा मंडप से मुख्य द्वार तक पहुंचने के दौरान भी जमकर धक्का मुक्की होती रही।

दरअसल मंदिर व जिला प्रशासन सवारी में भीड़ नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। पहली सवारी में भी सभामंडप से धक्का मुक्की की शुरुआत हुई थी। दूसरी सवारी में भी सोमवार को यही स्थित रही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता सभा मंडप में प्रवेश कर गए।

इसके अलावा कई अधिकारी व उनके परिवार पहले से ही मौजूद थे। इससे छोटे से सभा मंडप में भारी भीड़ जमा हो गई। शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा को भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन करने में खासी परेशानी हुई। धक्का मुक्की के कारण वे ठीक से आरती भी नहीं कर पाए।

इस पर उन्होंने बीच में ही आरती रख दी और अधिकारियों से कलेक्टर को व्यवस्था बनाने के लिए बुलाने को कहा। दो सवारियों से लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपने परिवार को लेकर पूजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के लोग भी भीतर पहुंच जाते हैं।

नियम बनाए पर अमल नहीं हो पा रहा

बाता दें कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई प्रबंध समिति की बैठक में सभा मंडप व शिप्रा तट स्थित पूजन स्थल पर निर्धारित संख्या में लोगों को प्रवेश देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन लगातार दो सवारी से अफसर अपने बनाए नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। कई अफसर भी अपने परिवार को साथ लेकर सभा मंडप में जमे रहते हैं। जनप्रतिनिधि भी व्यवस्था बनाने में सहयोग नहीं दे रहे हैं। अफसर दबाव में प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं।

परिसर में इतनी भीड़ कहां से आ रही

मंदिर समिति ने श्रावण सोमवार के दिन परिसर में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है। बावजूद सोमवार को सभा मंडप से पालकी रवाना होते समय परिसर में सैकड़ों लोग कैसे जमा हो जाते हैं। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच इतनी तादाद में लोगों के मंदिर में घुस आने से व्यवस्था पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। अगर शुरुआती दिनों में यह आल है, तो आने वाले आठ सवारियों में क्या होगा। यह स्थित किसी भी दिन बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.