फरहान और साहिल के खिलाफ आरोप तय, पॉक्सो और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत चलेगा मुकदमा

Updated on 23-07-2025 12:13 PM

भोपाल के रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली दो बहनों से बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव के गंभीर मामले में मंगलवार को अदालत ने मुख्य आरोपियों फरहान खान और साहिल खान के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

विशेष पॉक्सो कोर्ट में बागसेवनिया थाना पुलिस के 250 पृष्ठों के चालान और 57 गवाहों की सूची के आधार पर न्यायालय ने BNS की धाराएं 137(2), 64A, 64(2)(M), 115(2), 351(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत आरोप तय किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को दो सगी बहनों ने FIR दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर फरहान और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने 12 जून को चालान न्यायालय में पेश किया। जेल में बंद दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

इंदौर भागने के बाद भी नहीं मिली राहत चालान में शामिल मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िताओं के बयान बताते हैं कि फरहान ने छात्राओं को डराकर बलात्कार किया, वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और बार-बार मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

डर के चलते दोनों बहनों ने भोपाल छोड़ इंदौर के एक कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन फरहान वहां भी पहुंच गया और धमकियां देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस पूरे घटनाक्रम में साहिल खान भी फरहान का साथ देता रहा। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्राओं को 'निकाह' करने के नाम पर मजबूर करते रहे।

अन्य छात्राओं ने भी दर्ज कराई शिकायतें बागसेवनिया थाना के अलावा, अशोका गार्डन, ऐशबाग और जहांगीराबाद थानों में भी फरहान खान, साहिल खान और उनके अन्य साथियों के खिलाफ इसी तरह के संगीन आरोपों पर अपराध दर्ज किए गए हैं।

25 जुलाई को अगली सुनवाई, ट्रायल शेड्यूल पेश होगा मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी, जहां अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष ट्रायल प्रोग्राम पेश करेगा।

पुलिस का दावा है कि उसके पास तकनीकी साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट, पीड़ितों के बयान और वीडियो फुटेज समेत ऐसे पुख्ता प्रमाण हैं जो आरोपियों को अदालत में कठघरे तक पहुंचाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.