"सारथी एप" से सारथियों ने दिए ऑनलाईन लायसेंस के आवेदन : परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Updated on 16-09-2021 05:50 PM

भोपाल   परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवाने के लिये संचालित "सारथी एप" के माध्यम से एक माह में 60 से अधिक लोगों ने अपने आवेदन दिये। उन्होंने कहा कि सारथी एप की मदद से परिवहन विभाग में लायसेंस के लिये लगने वाली लम्बी कतारों से लोगों को मुक्ति मिलेगी। बिना परिवहन कार्यालय आये घर बैठे आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिये अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल करते हुए परिवहन विभाग द्वारा एक अगस्त, 2021 से सारथी साफ्टवेयर के माध्यम से लर्निंग लायसेंस के आवेदन लिये जा रहे हैं। इस योजना से कोई भी व्यक्ति जो लर्निंग लाइसेंस के लिए निर्धारित मानदंड को पूरा करता है, वह आधार कार्ड की केवाईसी द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है एवं ऑनलाइन टेस्ट को उत्तीर्ण करने के पश्चात अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है। ऐसे आवेदक जो बिना आधार कार्ड के लर्निंग लायसेंस प्राप्त करना चाहते हैं वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने दस्तावेज इसके अंदर अपलोड करने होंगे। परिवहन कार्यालय द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत आवेदक ऑनलाइन टेस्ट देकर लर्निंग लायसेंस प्राप्त कर सकता है। इस योजना के लागू होने से आवेदकों के समय की काफी बचत हो रही है एवं सुविधाजनक तरीके से लर्नर लायसेंस प्राप्त हो रहे हैं।

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने बताया कि 14 अगस्त 2021 तक विभाग को लर्निंग लाइसेंस की 73428 आवेदन प्राप्त हुए हैं इनमें से 59794 आवेदकों ने टेस्ट दिया एवं 61289 लर्निंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं, जिसमें 260 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह योजना परिवहन कार्यालयों में प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है एवं प्रदेश के सभी नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग द्वारा इस पहल को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

आयुक्त श्री जैन ने कहा कि निकट भविष्य में ड्राइविंग लायसेंस के लिए इसी प्रकार की अन्य योजना भी प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि वह स्वयं आवेदन करने में कठिनाई महसूस करते हैं, तो प्रदेश में 40 हजार से भी अधिक कॉमन सर्विस सेंटर तथा एमपी ऑनलाइन के सर्विस केंद्र हैं जहाँ से आवेदक ऑनलाइन आवेदन के लिए सहायता प्राप्त कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.