2 करोड़ में की थी केमिकल डिवाइस की डील:उत्तराखंड में पकड़ाए भोपाल के युवकों से पूछताछ में खुलासा

Updated on 15-07-2024 01:22 PM

उत्तराखंड में केमिकल डिवाइस के साथ पकड़ाए भोपाल के युवकों से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने ये डिवाइस यूपी के एक शख्स से 11 महीने पहले 5 लाख में खरीदी थी। आरोपियों ने इस डिवाइस को बेचने के लिए 2 करोड़ में डील की थी।

पुलिस ने इस मामले में भोपाल के जैद अली और अभिषेक जैन के अलावा तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों को उत्तराखंड में देहरादून पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी राजपुर क्षेत्र में आयकर विभाग के एक पूर्व अधिकारी के आवास से की गई थी। पुलिस ने पूर्व आयकर अधिकारी को भी आरोपी बनाया है।

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में केमिकल की जांच

इधर, बरामद डिवाइस पर निर्माता का नाम बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटॉप टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, बीएआरसी/बीआरआईटी, वाशी काम्प्लेक्स सेक्टर 20, नवी मुंबई लिखा था। इस वजह से डिवाइस को जांच के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भेजा गया।

जिसकी जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डिवाइस में बिना किसी मापदंड के केमिकल का उपयोग किया है। इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ा दी हैं। बरामद डिवाइस का इस्तेमाल मेडिकल फील्ड और बड़ी पाइप लाइन में लीकेज चेक करने में किया जाता है।

यूपी के शख्स ने सस्ते में बेची थी ये डिवाइस

पुलिस पूछताछ में आरोपी तबरेज आलम ने बताया कि 11 माह पहले यूपी के सहारनपुर निवासी राशिद उर्फ समीर से यह डिवाइस पांच लाख रुपए में खरीदी थी, जो काफी महंगी है, लेकिन राशिद को पैसों की जरूरत होने के कारण उसने सस्ते में बेच दिया।

इसे खरीदने के बाद मैंने उसे अपने फार्म में छिपाकर रख दिया, और बेचने की कोशिश में लग गया। इसी दौरान दिल्ली में लव मल्होत्रा नाम के व्यक्ति ने आगरा निवासी सुमित पाठक से पहचान कराई।

सुमित डिवाइस खरीदने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने सौदा करने के लिए दून में अपने किराये के मकान में बुलाया। मकान को सुमित ने पूर्व इनकम टैक्स अधिकारी श्वेताभ सुमन से किराये पर लिया था।

सुमित ने मकान मालिक श्वेताभ सुमन को इस सौदे के बारे में बताया तो श्वेताभ ने सुमित पाठक को भरोसा दिलाया कि वह काफी प्रभावशाली है। उसके घर पुलिस नहीं आ सकती। इसके बाद मैं अपनी गाड़ी से डिवाइस को लेकर दून पहुंच गया।

सरवर ने जैद और अभिषेक को भोपाल से बुलाया

तबरेज ने इस दौरान अपने और सुमित के परिचित सरवर हुसैन को सौदा करने के लिए बुलाया। सरवर अपने साथ जैद अली और अभिषेक जैन को लेकर दून पहुंच गया। डिवाइस के इस सौदे में इन सभी का हिस्सा होना था। पांच लाख में खरीदी गई डिवाइस को 2 करोड़ में बेचने की बातचीत हुई थी।

अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता तो सभी को अच्छी रकम नकद में मिलनी थी। सरवर, जैद और अभिषेक को इस रकम को सहारनपुर तक सही सलामत पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। इसके एवज में उन्हें 20-20 लाख रुपए मिलने थे।

पांचों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने गिरफ्तार किए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मौके से सुमित पाठक निवासी बी-8 विजय नगर आगरा, तबरेज आलम निवासी थाना बेहट सहानपुर, सरवर हुसैन निवासी थाना रनोला नई दिल्ली, जैद अली निवासी थाना जहांगीराबाद भोपाल, अभिषेक जैन भानपुर भोपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 2 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

डिवाइस में किया गलत तरीके से केमिकल का उपयोग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में रेडियो एक्टिव मटेरियल (RAM) में तरल पदार्थ होने की बात सामने आई है। डिवाइस में केमिकल की जांच भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर ने की। जिसमें जांच टीम ने बिना किसी मापदंड के डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग किए जाने की रिपोर्ट दी है।

डिवाइस के साथ ही रेडियोग्राफी कैमरा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी सुमित पाठक, तबरेज आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है। केस में पूर्व आयकर अधिकारी को भी नामजद किया गया है।

मेडिकल फील्ड में होता है इस्तेमाल

बरामद हुए RAM (रेडियो एक्टिव मटेरियल) डिवाइस पर मुंबई की भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की मुहर लगी है। RAM का इस्तेमाल मेडिकल फील्ड और बड़ी पाइप लाइन में लीकेज चेक करने में किया जाता है। रेडियो एक्टिव डिवाइस आम लोगों के हाथों में आना मुश्किल है, ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि संवेदनशील डिवाइस आम लोगों तक कैसे पहुंचा। इस बात की भी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.