सिंधी समुदाय में छाया चैतीचांद महोत्सव का उल्लास, महिला पंचायत ने दीप प्रज्ज्वलित किए

Updated on 10-04-2024 12:09 PM

भोपाल। सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस चैतीचांद महोत्सव हिंदू नव वर्ष उत्सव के रूप में मनाया रहा है। सिंधी महिला पंचायत ने संत हिरदाराम नगर में दीप प्रज्जवलित कर दीपावली की तरह अवतरण दिवस मनाने के अभियान का शुभारंभ किया।

सिंधी समाज के आह्वान पर इस बार चैतीचांद दीपावली की तरह मनाया जा रहा है। सिंधु समाज एवं महिला पंचायत ने घरों में पांच दीपक प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया है। महिला पंचायत ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष किरण वाधवानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने जल एवं ज्योति की पूजा का संदेश दिया था। हमें दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनानीं चाहिए। इस बार अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं इसलिए हमारी अपील है कि आज शाम को सभी अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करें। पंचायत ने सिंधी भाषा दिवस भी मनाया। 57 साल पहले भारत सरकार ने 10 अप्रैल को यानी आज ही के दिन सिंधी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कर इसे अधिकृत भारतीय भाषा का दर्जा दिया था। प्रारंभ में पंचायत की महासचिव मधु लालवानी ने स्वागत भाषण दिया।

निकलेगी शोभायात्रा, बालस्वरूप रामलला विग्रह के होंगे दर्शन

सिंधु समाज द्वारा आज शाम पांच बजे बहिराणा पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशियां मनाई जाएंगी। शोभायात्रा में बाल स्वरूप रामलाल विग्रह के दर्शन भी होंगे। इलेक्ट्रानिक झांकी में राम मंदिर की प्रतिकृति सजाई जाएगी। समाज के महासचिव भरत आसवानी एवं हरीश मेहरचंदानी के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ ही मातृभाषा को समृद्ध बनाने का संकल्प भी लिया जाएगा। झूलेलाल कल्याण मंडल के सेवादार भी राजकुमार वाधवानी की अगुआई में शोभायात्रा में छेज नृत्य करते हुए शामिल होंगे। जुलूस में सजीव झांकियों के दर्शन भी होंगे। चैतीचांद की पूर्वसंध्या पर बैरागढ़ बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया। बाजार रौशनी से नहा उठा। जगह-जगह भगवा ध्वज लगाए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.