मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Updated on 23-06-2023 05:36 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। श्री राजन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतर्गत प्रारंभिक गतिविधियां चल रही हैं। 2 अगस्त को प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा और 2 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। साथ ही अगस्त माह में शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर जाएंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 52 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेंकिंग, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मिले फॉर्मों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी दिए।

जिलों में चल रहे एफएलसी के बारे में दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिलों में चल रहे ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी के एफएलसी कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलुरु (बेल) द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है, जिसके बारे में राजनीतिक दलों को भी सूचित किया गया है। अब तक 50 प्रतिशत मशीनों की जाँच हो चुकी है और 8 जिलों में एफएलसी का कार्य पूरा हो चुका है।

युवाओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करे राजनीतिक दल

श्री अनुपम राजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग और सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो युवा 1 अक्टूबर 2023 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, श्री बसंत कुर्रे, भारतीय जनता पार्टी से श्री भगवानदास सबनानी और श्री एस.एस. उप्पल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री जेपी धनोपिया और डॉक्टर संजय कामले, बहुजन समाज पार्टी से श्री सी.एल. गौतम और आम आदमी पार्टी से श्री सुमित चौहान उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.