मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

Updated on 20-06-2023 05:55 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी को लेकर दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 100 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। उन्हें यह प्रशिक्षण नरोन्हा प्रशासन अकादमी में भारत निर्वाचन आयोग से आए राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि जिलों में अभी प्री-रिवीजन की गतिविधि चल रही है। सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी मतदान केंद्र को परिवर्तित करने की जरूरत है तो उसका प्रस्ताव बना कर भेजे। एक मतदान केंद्र पर एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम हो और 2 किमी से अधिक दूरी पर कोई मतदान केंद्र न हो। एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या भी नहीं होनी चाहिए। मतदान केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, बिजली, शौचालय, पीने का पानी और रेंप की भी व्यवस्था हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने लंबित आवेदनों का निराकरण, मतदाता सूची से दोहरी प्रवृष्टि, फोटोग्राफिकल सिमिलर एंट्री, समान फोटो वाले मतदाताओं की जाँच, जेंडर रेशियो बढ़ाने, महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार, 10 से 12 पोलिंग बूथ पर एक सेक्टर अधिकारी को नियुक्त और बिना नेटवर्क वाले मतदान केंद्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राकेश सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री बसंत कुर्रे, राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर श्री यू.एस. अग्रवाल, शशि शेखर रेड्डी, देवदास दत्ता, यस लोक रंजन और सुरेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.