मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश ने निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated on 20-06-2023 05:54 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में आज बैठक की। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों को लेकर पुलिस, आयकर, वाणिज्यिक कर/आबकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, नारकोटिक्स केंद्रीय एवं राज्यीय, परिवहन, बैंक, दूरसंचार, रेलवे विभाग, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा शुल्क एवं सेवाकर, स्टेट जीएसटी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजन ने विभागीय अधिकारियों को राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने और प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा बनाने सहित आवश्यक निर्देश दिए।

विभागवार इन बिंदुओं पर की चर्चा

पुलिस विभाग: निर्वाचन व्यय निगरानी तंत्र के अंतर्गत अवैध शस्त्र, अवैध धन, अवैध मदिरा, अवैध सामग्री, ड्रग्स सहित अन्य मादक पदार्थो की जब्ती की प्रभावी कार्यवाही के लिए रूपरेखा बनाने, पुलिस पोर्टल, निर्वाचन, व्यय निगरानी के अंतर्गत दर्ज किए गए प्रकरण-एफआईआर की जानकारी एवं उनके निराकरण की स्थिति, निर्वाचन व्यय संवेदनशील विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के चयन में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को सहयोग करना, आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में हर दिन भेजे जाने वाली रिपोर्ट तथा मतदान दिवस के दिन भेजी जाने वाली रिपोर्ट की व्यवस्था करना।

आयकर विभाग निर्वाचन व्यय निगरानी तंत्र के अंतर्गत अवैध धन, अवैध सामग्री, ड्रग्स, अनएकाउंटेड ज्वेलरी की जब्ती की प्रभावी कार्यवाही के लिए प्लान बनाने, एयरपोर्ट्स पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना करना, एयरपोर्ट/एयरस्ट्रिप/ हेलीपेड पर कार्यवाही हेतु टीम का गठन एवं सूचना मिलने पर कार्यवाही के लिए व्यवस्था करना।

वाणिज्यिक कर विभाग/ आबकारी कार्यालय: निर्वाचन व्यय निगरानी तंत्र के अंतर्गत अवैध मदिरा, मादक पदार्थ की जब्ती के लिए रूपरेखा बनाने, डिस्टलरीज एवं वेयर हाउस की जानकारी एवं सीसीटीवी कवरेज की व्यवस्था, बॉर्डर चैक पोस्ट पर प्रभावी कार्यवाही के लिए प्लान एवं निगरानी तथा बॉर्डर मीटिंग, औचक निरीक्षण करना।

एयरपोर्ट अथॉरिटी: एयरपोर्ट/एयरस्ट्रिप/ हेलीपेड पर कार्यवाही के लिए पूर्व सूचना, एसएमएस के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था, विमानों/ चार्टड प्लेन/ हेलीकॉप्टर आदि की आवाजाही की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उपलब्ध कराना।

सीईआईएसएफ: एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ समन्वय स्थापित करना, एयरपोर्ट/एयरस्ट्रिप/ हेलीपेड पर चेकिंग के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराना।

नारकोटिक्स केंद्रीय एवं राज्यीय: खुफिया तंत्र का उपयोग कर फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करना, अवैध मादक पदार्थों की कार्यवाही के लिए प्लान बनाना।

परिवहन विभाग: मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अवैध वाहनों की सघन चैकिंग एवं कार्यवाही, बिना अनुमति के परिवर्तित की गई वाहनों पर कार्यवाही, स्टार प्रचारकों के वाहन परमिट एवं वीडियो वैन परमिट जारी करने के पूर्व दस्तावेजों की जांच के लिए राज्य स्तर पर एक अधिकारी की नियुक्ति करना।

बैंक: अभ्यर्थी को बिना विलंब खाता खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करना, संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी उपलब्ध कराने संबंधित व्यवस्था, विशेष तौर पर जिलों एवं आयकर विभाग को अविलंब जानकारी उपलब्ध कराना। एटीएम वैन से नगद राशि परिवहन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर सूचना के लिए एप का निर्माण कराना, एटीएम कैश वैन को निर्धारित दस्तावेज के साथ मूवमेंट करने के निर्देश प्रसारित करना।

दूरसंचार विभाग: निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए बल्क एसएमएस भेजने के पूर्व प्रमाणीकरण को प्राप्त करने के लिए सभी लैडलाइन मोबाइल सर्विस प्रोवाइडरों को पाबंद करना, शैडो एरिया में वैकल्पिक संचार व्यवस्था-मोबाइल सर्विस प्रोवाइडरों के माध्यम से मोबाइल टॉवर की व्यवस्था, सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु मजबूत नेटवर्क की व्यवस्था।

रेलवे विभाग: निर्वाचन व्यय निगरानी तंत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर अवैध सामग्री, मदिरा, अवैध धन, अवैध हथियार, ड्रग्स आदि की जब्ती के लिए प्लान तैयार करना, बड़े स्टेशनों पर सामान की जांच के लिए मशीन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराने, आसामाजिक तत्वों की आवाजाही पर कार्यवाही करना।

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन: निर्वाचन के दौरान आकाशवाणी/ दूरदर्शन के माध्यम से राजनीतिक दल/ अभ्यर्थी द्वारा प्रचार किए जाने के लिए प्रमाणीकरण की जांच कर ही प्रसारण कराने, नैतिक मतदान के लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राकेश सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री बसंत कुर्रे, पुलिस विभाग से एडिशनल डीजीपी श्री योगेश देशमुख, स्टेट जीएसटी से कमर्शियल टैक्स ऑफिसर श्री एसपी सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम श्री एस.एस. माथुर, नारकोटिक्स ब्यूरो ग्वालियर (केंद्रीय) डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर श्री रंजीत कुमार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राजाभोज विमानतल संयुक्त महाप्रबंधक (एटीएम) श्री एमसी अग्रवाल, नारकोटिक्स विंग इंदौर (राज्य) डीआईजी श्री अमित सिंह, आबकारी विभाग से सहायक आबकारी आयुक्त श्री हर्षवर्धन राय, दूरदर्शन से कार्यक्रम प्रमुख श्री जयंत श्रीवास्तव, सीआईएसएफ से डिप्टी कमांडेंट मान सिंह, रेलवे से डीआईजी श्री महेश्वर सिंह, बी रामाकृष्णनन सीनियर कमांडेंट आरपीएफ भोपाल, कार्यालय प्रधान आयुक्त सीजीएसटी केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क से उपायुक्त श्री पंकज कुमार मिश्र, परिवहन विभाग से आरटीआई श्री प्रमोद कापसे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.