मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय का जाप

Updated on 07-01-2022 06:01 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और रक्षा के लिए भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया। सीएम शिवराज गुरूवार दोपहर एक बजे गुफा मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए जाप किया, इसके साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी जाप हो रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई थी।

गुफा मंदिर में पूजन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कोटि-कोटि जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं।

आज पूरे देश में और मध्यप्रदेश में भी जनता के मन में गुस्सा है चिंता भी है और अचंभित भी है कि भारत के प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। पीएम की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया मैं हैरत में हूं। मैं 15 साल से मुख्यमंत्री हूं, तत्कालीन प्रधानमंत्री जब आते थे तो हर पल की चिंता हम करते थे। उनके साथ रहना, आना-जाना भी होता था। तत्कालीन प्रधानमंत्री की तरफ से कोई उंगली उठाता था तो हम जवाब देते थे।

राजनीतिक विद्वेष ऐसा नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी को जिन परिस्थितियों में फ्लाईओवर पर रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि राजनीतिक विद्वेष ऐसा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार संघीय ढांचे को तार-तार करने वाला है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री दीर्घायु रहें और लगातार देश का नेतृत्व करें इसी के लिए प्रार्थना की जा रही है। पूरे प्रदेश में अलग-अलग मंदिरों में महामृत्युंजय जाप हो रहा है। हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईश्वर सद्बुद्धि दे कि वह ऐसी हरकत ना करें कि देश के लिए संकट बन जाए। पीएम मोदी की जान के साथ खिलवाड़, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। देश को संकट में डालने की कोशिश ना करें ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस का षडयंत्र

मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना दरअसल कांग्रेस का आपराधिक षडय़ंत्र है। जिस जगह प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, वो जगह से पाकिस्तान की सीमा केवल 30 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने साजिश रचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्ध तरीके से बाधा पहुंचाई। इस षडय़ंत्र के लिए कांग्रेस पार्टी और उसकी पंजाब सरकार की सारा देश निंदा कर रहा है. इन दोनों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नैतिक आधार पर तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री के काफिले पर ब्लास्ट का षडय़ंत्र रचा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.