मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए

Updated on 09-03-2024 12:06 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाशिवरात्रि पर्व पर छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए और नव दंपत्तियो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और देश के अन्य स्थानों से उपस्थित संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। सामूहिक विवाह महोत्सव के कार्यक्रम में गरीब परिवार की 156 कन्याओं के विवाह संपन्न हुआ। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड महाकुंभ के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का यह पंचम आयोजन था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह, श्री राकेश सिंह, श्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र लोधी एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। बागेश्वर धाम में आगामी शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा और पुरातन समय के प्रत्येक मंदिरों में पूजन का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश धर्म के मार्ग पर चल रहा है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत 21वीं शताब्दी में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेगा। डॉ. यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह के गौरवशाली आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलने से जीवन धन्य हो गया। बागेश्वर धाम में सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केनबेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुई किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार संवेदनशील है। किसानों को फसल नुकसान की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आइकॉनिक सिटी खजुराहो के साथ बागेश्वर धाम की भी देश में अलग पहचान स्थापित हुई है। हरियाणा से आए कुश्ती पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने एक स्थल पर गरीब कन्याओं के विवाह आयोजन को अनूठा और समाज के लिए अनुकरणीय बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.