मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की शीतलदास बगिया की सफाई, सफाईकर्मियों का किया सम्मान

Updated on 28-05-2025 12:39 PM

भोपाल। 'जल के बिना असंभव है कल, जलस्रोतों के संरक्षण का लें संकल्प...,' इसी ध्येय वाक्य के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 मई को भोपाल में शीतलदास की बगिया की सफाई की। इस मौके पर उन्होंने सफाई कार्य में सहयोग करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया।

दरअसल, प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जोरों पर है। इसके तहत सरकार जल के संरक्षण और पुराने स्रोतों के नवीनीकरण से जुड़े काम बड़े स्तर पर कर रही है। सीएम डॉ. यादव ने भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और उससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अभियान को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा देश भर में मंदिरों एवं घाटों का निर्माण करवाया गया। लोकमाता अहिल्याबाई जी के 300वीं जयंती वर्ष में उनके संकल्पों को आत्मसात कर हमारी सरकार भी जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। भोपाल नगर निगम द्वारा 22 बावड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास किया गया। आज भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया है। संरक्षण की इस पहल से न केवल जल स्रोत संवरेंगे, बल्कि हमारी धरोहर भी संरक्षित होगी। प्र

देश सरकार जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश में एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल जल बचाने की पहल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का संकल्प है।

सेवा भाव को नमन

गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने शीतलदास की बगिया में हुए श्रमदान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उन्होंने इन्हें लेकर लिखा, 'जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाटों के पुनरुत्थान, रखरखाव, साफ-सफाई एवं संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए आज भोपाल में शीतलदास की बगिया घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान में सहभागिता की।

  • साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को नमन किया। हमारी सरकार जल गंगा संवर्धन अभियान को जनांदोलन बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के लिए संकल्पित है।'
  • क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान

    • बता दें, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पानी की एक-एक बूंद बचा रही है। इसके लिए स्कूलों से लेकर सड़कों तक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ है। इस 90 दिवसीय अभियान की शुरुआत वर्ष प्रतिपदा के दिन उज्जैन की क्षिप्रा नदी से की गई। इसका समापन 30 जून को होगा। इस मुहिम की थीम 'जन सहभागिता से जल स्त्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण' रखी गई है।
    • इस अभियान के तहत पौधरोपण-जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। गांव-गांव में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.