मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Updated on 11-03-2024 12:26 PM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की 79वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अम्मा महाराज की छत्री पहुँचे और भजन संध्या में शामिल हुए। स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मगुरुओं एवं संतजन का पुष्पहारों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भजन संध्या में मंत्रीगण श्री नारायण सिंह कुशवाह व श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, श्रीमती संध्या राय, महापौर डॉ शोभा सिकरवार , पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, श्री बालेन्दु शुक्ल, श्रीमती इमरती देवी, श्री भारत सिंह कुशवाह और जन-प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्वालियर- चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री सिंधिया जी की 79वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन एवं ग़ज़ल गायक श्री राजेन्द्र पारिक एवं उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.