मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं

Updated on 30-01-2025 05:59 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की सुदृढ़ औद्योगिक व्यवस्था और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जापानियों द्वारा जताई गई गहरी रूचि का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी जी का समुचा जीवन भारतीयों के लिये समर्पित था। बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बापू ने अफ्रीका से भारत तक सब के लिये एक आदर्श जीवन जिया और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिये अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति, जिसका विराट व्यक्तित्व और मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ऊपर था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग चलने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.