मुख्यमंत्री ने प्रभात चौराहे पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, विवेक सागर व एश्वर्य प्रताप सिंह मौजूद

Updated on 12-08-2024 12:53 PM

भोपाल। प्रभात चौराहे पर सोमवार को तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। मुख्यंमत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में वे शामिल भी हुए है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेलमंत्री विश्ववास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी मौजूद है। यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग खडे नजर आ रहे है। इसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले हाकी के खिलाड़ी विवेक सागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह शामिल है।

तिरंगा यात्रा के दौरान परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग


- रायसेन की ओर से आने वाले वाहन आइटीआइ रोड तिहारा से बाये तरफ मुड़कर केरियर कालेज होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

- शहर से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल से जिंसी, नर्मदापुरम रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

- मेहता मार्केट से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन अण्डर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस तरह रहेगी तिरंगा यात्रा मार्ग

- प्रभात चौराहा से प्रारंभ होकर अशोक बिहार, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन थाना, पुष्पानगर से होते हुये भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) पर समाप्त होगी। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसलिये यात्रा के समय में इस मार्ग में कुछ वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। वाहन चालकअसुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

- प्रभात चौराहा से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन, भारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन, सिटी बस, आदि मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक परिवर्तित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग : यह वाहन प्रभात चौराहा से आइटीआइ जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टाकिज होकर आवागमन कर सकेंगे।

रेल यात्रियों के लिए सुझाव: रेल्वे स्टेशन जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए बोगदा पुल भारत टाकीज, संगम टाकीज होकर भोपाल रेल्वे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-पांच-छह) या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उपयोग करें। आवश्यक होने पर प्लेटफार्म क्रमांक-एक की जगह प्लेटफार्म नंबर-पांच का उपयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.