मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना निर्धन परिवारों के लिये वरदान : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 19-05-2023 05:58 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि निर्धन परिवारों के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वरदान है। मंत्री श्री पटेल ने हरदा जिले के ग्राम गोंदागाँव में सामूहिक विवाह समारोह में 111 नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उइके, टिमरनी विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, श्री अमर सिंह मीणा, अन्य जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजना से निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह भी धूमधाम से उत्साहपूर्वक होता है। योजना से लाभान्वित परिवारों को अब बेटियों के विवाह के लिये कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को संबल प्रदान करने के लिये कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है।

पर्यावरण-संरक्षण की दिलाई शपथ

मंत्री श्री पटेल ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल सभी नव-दम्पत्तियों को पर्यावरण-संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भी शपथ दिलाई कि वे भी पर्यावरण-संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधे लगायेंगे।

विकासखण्ड स्तरीय आयुष शिविर का किया शुभारंभ

मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल पर विकासखण्ड स्तरीय आयुष शिविर का शुभारंभ भी किया। शिविर में लोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से नि:शुल्क उपचार किया गया। नव-विवाहित दम्पत्तियों को औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया।

ग्राम कोलीपुरा में वैज्ञानिक परिचर्चा में हुए शामिल

कृषि मंत्री श्री पटेल गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कोलीपुरा में हुई वसुमता क्लस्टर केम्प-2-सह-कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही प्राकृतिक खेती के लिये शपथ दिलाई। मंत्री श्री पटेल ने किसानों को शासन द्वारा संचालित की जा रही योजना की जानकारी भी दी।

मांगलिक भवन का किया भूमि-पूजन

मंत्री श्री पटेल ने जिले के ग्राम चारुवा में विश्वकर्मा समाज के मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.