भाजपा प्रत्याशी आलोक के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा जनसमर्थन, नरेला में किया रोड शो

Updated on 03-05-2024 11:26 AM

भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में सात मई को मतदान किया जाना है। इससे दो दिन पहले ही चुनावी प्रचार थम जाएगा। ऐसे में अब उम्मीदवारों के पास सिर्फ तीन दिन का समय ही शेष बचा हुआ है। यही कारण है कि भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनसमर्थन मांगने में अपनी पूरी ताकत से प्रचार कर रही है। भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार रात को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उम्मीदवार आलोक शर्मा के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने देर रात यहां रोड शो किया तो इसी दौरान 10 बजे आचार संहिता का पालन करते हुए वह रथ से नीचे उतर गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक विश्वास सारंग, महापौर मालती राय सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

ढाई किमी किया रोड शो

नरेला विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का लगभग ढाई किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उम्मीदवार आलोक शर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए नरेला के मतदाताओं से अपील भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ओल्ड सुभाष नगर खेल मैदान से पंजाबी बाग, गुप्ता कालोनी, नेहरू चौराहा, परिहार चौराहा होते हुए विवेकानंद चौराहे तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी उम्मीदवार के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भाजपा के झंडों से पट गई थीं। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग स्वागत के लिए मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.