मुख्यमंत्री स्पेन दौरे के तीसरे दिन पहुंचे बार्सिलोना, कहा-:मर्काबार्ना का मॉडल मेगा फूड पार्क

Updated on 19-07-2025 01:10 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने स्पेन दौरे के तीसरे दिन बार्सिलोना स्थित मर्काबार्ना का दौरा किया। 250 एकड़ में फैले इस यूरोपीय फूड लॉजिस्टिक्स हब को देखकर सीएम ने कहा कि यह संस्थान मप्र के लिए उदाहरण बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब केवल कृषि उत्पादन ही नहीं, बल्कि कटाई के बाद मूल्य संवर्धन, भंडारण, प्रोसेसिंग और वैश्विक बाजारों तक पहुंच की भी जरूरत है।

सीएम ने मर्काबार्ना के फार्म-टू-फोर्क, कोल्ड चेन, ट्रेसेबिलिटी और फूड सेफ्टी जैसे मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें प्रदेश के मेगा फूड पार्क, एग्री बिजनेस क्लस्टर और ग्रामोद्योग केंद्रों में शामिल किया जाएगा। सीएम ने मर्काबार्ना में संचालित फूड बैंक, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट और फूड-टेक स्टार्टअप के लिए तैयार इन्क्यूबेशन मॉडल का भी अवलोकन किया।

भोपाल आइसर को कैटलोनिया विवि से जोड़ने का प्रस्ताव

सीएम ने बार्सिलोना में कैटलोनिया सरकार के विदेश मंत्री जैम डच गुइलोट के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान शिक्षा, निवेश, तकनीक, खेल और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मप्र और कैटलोनिया के बीच व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

सीएम ने प्रदेश के दो प्रमुख संस्थान आईआईटी इंदौर और आइसर भोपाल को बार्सिलोना के विवि से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अकादमिक सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और छात्र विनिमय कार्यक्रमों पर काम करने की बात कही। वहीं एफसी बार्सिलोना फाउंडेशन के साथ खेल, लीडरशिप और जीवन कौशल आधारित कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.