धनतेरस पर चौक बाजार खरीदारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री

Updated on 11-11-2023 01:22 PM

भोपालधनतेरस के शुभ मुहूर्त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह सहित चौक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। उन्होंने यहां चांदी का सिक्का खरीदा। वहीं लाड़ली बहनों के साथ दीपावली उत्सव मनाया। इस दौरान उपस्थित करीब पांच सौ बहनों ने अनार, फुलझड़ी, पटाखे चलाकर आतिशबाजी की।इस अवसर पर कलानंदिनी ग्रुप द्वारा भव्य भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई।उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा में हमारी विकास कराने की क्षमता और जनसेवा की भावना प्रबल है।आपकी एक एक समस्या का निदान किया जाएगा। यहां की पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए शीशमहल पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों पर पुष्प बर्षाकर उनका स्वागत किया।

श्रीजी मंदिर में 104 वर्ष पुरानी पीतल की दीप मालिका प्रज्जवलित की

 पुराने शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर में धनतेरस पर 104 पुरानी पीतल की मालिका प्रज्जवलित की गई। मंदिर के मुखिया पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पुष्टिमार्ग में आज गो पूजन एवं गाय को सजाना सवारना शुरू हो जाता है, क्योंकि प्रभु श्री कृष्ण का परम धन ही गोवंश है। वह उनके बिना बिल्कुल नहीं रह पाते थे तो आज से गौ माता को तैयार किया जाता है। यह क्रम गोवर्धन पूजन के दिन तक चलेगा एवं गो पूजन की जाती है। प्रभु श्रीनाथजी को हरे जरी के वस्त्र के साथ सिर पर सुनहरी मुकुट से श्रृंगार किया गया एवं सोने एवं पन्ने के आभूषण पहन गए प्रभु को हटरी (चांदी के बंगले )में विराजमान किया गया। प्रभु के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.