मुख्यमंत्री शिवराज एवं केंद्रीय मंत्री तोमर आज निवाड़ी एवं ग्वालियर में करेंगे चुनावी सभाएं

Updated on 24-10-2023 12:21 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानचुनाव चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी जिले के ओरछा, सीहोर जिले के बुधनी, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, मुरैना जिले के दिमनी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दमोह और नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को सुबह निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचेंगे, जहां राम राजा के दर्शन करने के पश्चात चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद बुधनी जिले के दौरे पर रहेंगे और देर रात भोपाल के कैंची छोला दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तोमर दोपहर 12 बजे ग्वालियर संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के पश्चात मुरैना जिले के दिमनी में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह आठ बजे कुंडलपुर पहुंचकर दर्शन करेंगे, इसके पश्चात बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ का अभिषेक करेंगे। दोपहर एक बजे तेंदूखेडा, शाम चार बजे नयाखेड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। देर शाम सात बजे नरसिंहपुर में सोनी समाज की बैठक में शामिल होंगे।

25 को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भोपाल, वीरेंद्र खटीक सागर प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 25 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मुंडा प्रात 11 बजे मीडिया सेंटर भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सुबह 11 बजे सागर जिले के रेहली पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी गोपाल भार्गव के नामांकन में शामिल होंगे एवं सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री खटीक दोपहर दो बजे सागर में रोड शो एवं जनसंपर्क करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.